रायगढ़ : राजधानी से गुजरने वाली कई ट्रेनें है , जिनमें गीतांजली एक्सप्रेस जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ओर आ रही थी उसमें आग लगने की खबर सामने आई है, हालाँकि गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन में बड़ा हादसा टल गया है। देर रात ट्रेन नंबर 12860 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लग गई थी। जिसके बाद ट्रेन में आग लगने की सूचना पर अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। स्लीपर S4 कोच और S5 कोच में आग लगी थी, कोच को जल्द खाली कराया गया और आग को बुझाया गया। गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन हावड़ा से मुंबई की तरफ जा रही थी। पूरी घटना उड़ीसा के झारसुगुड़ा स्टेशन की है। इस दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर धुंआ-धुंआ हुआ। प्रथम दृष्टि में ब्रेक शू में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग को काबू पाकर झारसुगुड़ा स्टेशन से रायगढ़ की ओर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। इस प्रकार अफसरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



