दंतेवाड़ा : कहते है एक समस्या का हल होता है तो दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है, क्षेत्र में जहाँ नक्सली उन्मूलन लगातार जारी है तो नक्सलियों का खौफ कम होने से अब नशे के सौदागर सक्रिय होना शुरू हो गये है, हालाँकि राज्यभर में नशे का कारोबार अपने चरम पर है, जबकि इस क्षेत्र में अभी नशे की शुरुआत है मामला सामने आया है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नशीली दवाइयों की तस्करी करने वालों पर एक्शन लिया गया है। यहाँ पुलिस ने संबंधित जगहों पर छापा मारा है। दवाइयां बरामद करके एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिफ्तार करते हुए दंतेवाड़ा जेल भेज दिया गया। वहीँ बचेली शहर नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा था। पुलिस टीम को ऐसे इनपुट कुछ दिनों से मिल रहे थे। रविवार को इस पर कार्यवही की गई है। आगे भी ऐसी और कार्यवाही देखने को मिल सकती हैं।
वहीं बचेली पुलिस को सूचना मिली थी कि बचेली शहर के पुराना मार्केट क्षेत्र में नशे का कारोबार चलाया जा रहा है। वहीँ पुलिस ने इस सूचना के आधार पर बताये गये ठिकाने काली मंडल के घर के आसपास निगरानी की तो महिला घर के पास मुर्गा शैड के पास छिपाकर रखी गयी थी, जो कि नशीली टेबलेट, कैप्सूल और सिरप बेचते पकड़ी गई है। मादक पदार्थों की बरामदगी पर महिला को तत्काल गिरफ्तार करते हुये नगद बिक्री की राशि 3750 रुपये नकद और मोबाईल जब्त करते हुए एनडीपीएस की धारा 21( C) के तहत (स्वापक औषधि मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम ) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जब्त की गई ये सामग्री :
आरोपी महिला के पास से 19 नग सिरप, अल्पशजोलेम टेबलेट 40 पत्ता- 400 नग, नीले रंग का इसपासमोक क्रकसीन ट्रीमोडोल नशीली कैप्सूल 2.670 किलोग्राम जब्त किया गया है। यह सभी दवाइयां नशे के रूप में इस्तेमाल होती है। इन्ही प्रतिबंधात्मक दवाईयों को बाजार में बेचकर नशे का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा था। इस पूरी कार्यवाही को दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के दिशानिर्देश पर बचेली टीआई मधुनाथ धुर्व और स्टाफ ने अंजाम दिया है। इस तरह से महिला गिरफ्त में आई है।



