रायपुर : छत्तीसगढ़ के सिमगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल फ़ैल गया है, घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित है। मामला जो सामने आया है उसकेअनुसार सिमगा थाना क्षेत्र में गाय के चार कान कटे हुए पड़े मिले है। इस वारदात से लोगों में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। प्रार्थी तुकेश सोनकर उम्र 23 वर्ष निवासी महामाया पारा सिमगा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 13 अप्रैल को 12.30 बजे हनुमान जन्मोत्सव का प्रसाद वितरण किया गया था और समानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से महामाया मंदिर गया था। उसी दौरान धनजंय एवं ओमकार सोनकर के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर की छाया में बैठने के लिए गए तो देखा कि महामाया मंदिर के दिवाल के बगल एवं आसपास गाय के चार कान कटे हुए पड़े मिले है। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हमारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से क्रूरता पूर्वक गौमाता के कान को काटकर मंदिर के दिवाल के बगल एवं आस पास फेंक दिया गया है। वहीँ पिछले वर्ष भी शोभायात्रा पर पथराव की घटना सामने आई थी।
हिंदू धर्मावलंबियों में आक्रोश :
उक्त घटना से हिंदू धर्मावलंबियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस को सूचना मिलने पर अपराध की गंभीरता को देखते थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे अपने दल बल सहित मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया है एवं घटना के संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जहां एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार के साथ भाटापारा शहर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी पहुंचे और मौका मुआयना किया। वहीं इस घटना से हिन्दू जनों में काफी आक्रोश बताया जा रहा है। ऐसे कृत्य पहले भी धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से किये गये है।
पुलिस के द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे फूटेज के माध्यम से अज्ञात आरोपी के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 299, 11 (1) ठ के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने कहा कि आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा चाहे वो कोई भी हो। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है।



