मोहम्मद साहिल ने रची बड़ी साजिश, विधर्मी लड़कियों को फंसाकर बनाता था अश्लील विडियो, साथ देती थी माशूका भी, मामले में हुये हैरतअंगेज खुलासे।

हाजीपुर (बिहार) : जिले से हैरान करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। प्यार, मोहब्बत और धोखा की जाल में दर्जनों लड़कियां फंस गईं है। शातिर लड़का मोहम्मद साहिल ने अपनी माशूका गुलशन खातून के साथ मिलकर साजिश रची है और सभी को प्यार के जाल में अपने धर्म के साथ दूसरे धर्म की लड़कियों को भी फंसा लिया है। इतना ही नहीं, सभी के साथ अश्लील वीडियो भी बनाया है और उन सभी को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा है। पॉर्न वीडियो बनाकर दूसरे देश में बेचने का भी दावा किया जा रहा है, जो कि चौंकाने वाला मामला है। पीड़ित परिवार के लोग लव जिहाद जैसा मामला भी बता रहे हैं। कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर और पॉर्न वीडियो भी वायरल किया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। 

दरअसल, यह मामला हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बीते 2 अप्रैल को मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद आरोपी साहिल को पुलिस ने महनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, घटना के 15 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़ित लड़की का ना तो मेडिकल जांच कराया और ना ही न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में कई चौंकाने वाले राज खुले है।

“फोटो दिखाकर लड़की पर बनाता था दबाव”:

पीड़ित लड़की और पिता के बयान के अनुसार, यह बात सामने आई थी कि लड़की जब कंप्यूटर क्लास के लिए अपने घर से 5 किलोमीटर दूर जंदाहा बाजार के लिए जा रही थी। इसी दौरान लड़की को गुलशन खातून नाम की लड़की से दोस्ती हुई, जो आरोपी लड़का मोहम्मद साहिल की माशूका थी। गुलशन और साहिल अक्सर एक दूसरे से मिलते थे, जिसमें अन्य लड़की भी शामिल रहती थी, जो गुलशन की दोस्त हुआ करती थी। गुलशन के साथ-साथ साहिल अन्य लड़की की फोटो भी अपने साथ मोबाइल में कैद कर लिया करता था और बारी-बारी से फोटे दिखाकर लड़की को दबाव देता था कि अगर मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, अगर मैं कहूं और ऐसा नहीं करेगी तो मैं फोटो तुम्हारे परिवार वाले को दिखा दूंगा, जिसके बाद लड़की अपने आपको साहिल के सामने सौंप देती थी। ऐसे करके साहिल ने क्षेत्र के दर्जनों से अधिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक पॉर्न वीडियो बनाया है और उनका दुरूपयोग भी किया है। इन सब में साहिल की माशूका गुलशन साथ देती थी, जो खुद काफी नशा करती थी और दूसरी लड़कियों को भी नशे की गोलियां खिलाती थी और साहिल के साथ सेक्स करने के लिये भी मजबूर करती थी।

“लड़की को फंसा अश्लील वीडियो बनाता था” :

इतना ही नहीं, आपत्तिजनक तस्वीर या लड़की के साथ सेक्स करने का पॉर्न वीडियो भी मोबाइल में कैद किया जाता था। वीडियो बनाने का उद्देश्य सामने निकल कर आया है कि साहिल और गुलशन दोनों मिलकर खुद अपना भी पॉर्न वीडियो बनाते थे और दूसरे लड़की को भी फंसा कर पॉर्न वीडियो बनाते थे और यह वीडियो दूसरे देशों में भेजा जाता था। यह आरोपी साहिल का कमाई का जरिया था, जिसको लेकर ये दोनों पाना व्यापार भी करते थे।

सोशल मीडिया पर कई लड़कियों के साथ आरोपी साहिल का पॉर्न वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। प्रतिष्ठा का ख्याल रखते हुए अन्य लड़कियों के परिवार वाले सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि, एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के इंसाफ के लिए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता और खुद लड़की चाहती है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, फांसी जैसी सजा चाहते हैं। इस मामले में खुलासा हुआ है कि इसमें से कुछ विडियो ऑनलाईन पोर्न वेबसाईट के जरिये वायरल हुये है।

लड़की की न मेडिकल जांच हुई, न बयान दर्ज हुआ :

हालांकि, इस मामले में बिहार पुलिस की कार्यवाही ठंडी पड़ गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के 15 दिन बाद तक ना तो लड़की का कोई मेडिकल जांच हुआ है और ना ही कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि इतना बड़ा सिंडिकेट चल रहा है और कैसे बिहार पुलिस हाथ पर हाथ रख बैठी हुई है। हालांकि, इस मामले में जब हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर आलम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। वीडियो दूसरे जगह बेचने की भी बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर यह सिंडिकेट चलाया जा रहा है तो इस पर जरूर कार्यवाही होगी और वैशाली पुलिस इसमें तत्परता से काम करेगी। लेकिन ये सभी विडियो वायरल होने से क्षेत्र में लोग तनाव में आ गये है, खासकर पीड़ित युवतियों के परिजन।