रायपुर : परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चे जहाँ शांति का अहसास करते है, वहीँ सुकून के बीच परीक्षा परिणाम को लेकर भी वो तनाव में रहते है। वहीँ अब 2024-25 की परीक्षा छत्तीसगढ़ में कक्षा 10 वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर एक खास जानकारी मिल रही है, कि इन बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट अगले महीने के पहले हफ्ते तक जारी हो सकते है। छत्तीसगढ़ बोर्ड इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा है। जो कि अभी काफी हद तक बाकी है।
साढ़े 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है परीक्षा :
प्रदेश में मार्च के महीने में 10वीं और 12वीं इन दोनों की कक्षाओं की परीक्षायें पूरी हो गई थी। इन दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में साढ़े 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा हो जाने के बाद इन लाखों छात्रों को परिणामों का इंतजार है। 10वीं की परीक्षा 24 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 28 मार्च को खत्म हुई थी। मुख्य विषयों की परीक्षा 18 मार्च तक पूरी हो गई थी। परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता बनी हुई है।
17 अप्रैल तक कॉपियों की जांच का था टारगेट :
उत्तर पुस्तकाओं की जांच प्रदेश में बनाए गए 36 मूल्यांकन केंद्रों में चल रही है। कल 17 अप्रैल तक कॉपियों की जांच का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया जायेगा। माना जा रहा है कि ये काम भी जल्द ही पूरा कर रिजल्ट तैयार किया जायेगा। इस काम में करीब 20 दिनों का समय और लगना बताया जा रहा है। ऐसे में इसकी पूरी उम्मीद है कि मई के पहले हफ्ते तक इन दोनों की कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे, जिसकी पूरी उम्मीद है।



