कुत्ता खरीदने के लिए माँ ने पैसे नहीं दिये तो 70 वर्षीय बुजुर्ग माँ को उतारा मौत के घाट, सामने आया खौफनाक मामला।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की जान ले ली है, इस खौफनाक मामले से मोहल्लेवासी सन्न रह गये है। कारण जानकर आपको भी हैरानी होगी। इस मामले में बताया जा रहा है कि, बेटे ने अपनी 70 साल की मां की महज इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये देने से मना कर दिया था। जिसके बाद सनकी बेटे ने अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। आरोपी ने 200 रुपये के लिए वारदात को अंजाम दिया है। बेटे ने अपनी मां से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये की मांग की थी। मां के मना करने पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय आरोपी प्रदीप देवांगन ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसने अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये की मांग की। इस उसकी मां ने कुत्ता खरीदने से इंकार किया। इसके बाद से सनकी बेटे का व्यवहार मां के प्रति बदल गया, बेटे को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आया और उसका खुद से नियन्त्रण हट गया। जिसके बाद कुछ ही देर में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि मां को 200 रुपये के लिए जान गवानी पड़ गई।

इस मामले में सामने आया है कि कुत्ता खरीदने की जिद में अड़ा प्रदीप ने उसकी मां पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बीच बचाव के लिए आई पत्नी के ऊपर भी हमला कर दिया। जिससे उसकी पत्नी रामेश्वरी देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच आरोपी के बेटे ने जैसे तैसे अपने पिता से हथौड़ी छुड़ाया और पड़ोस के लोगों को सूचना दी। इस दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आरोपी के मां मृत्यु हो गई। वहीं पत्नी का इलाज जारी है। इस पूरे मामले में उरला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है।