डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा शुक्रवार को बाल-बाल बच गए है, यहाँ पहले भी हादसे सामने आ चुके है,गनीमत रही की यह हादसा बीच रास्ते में नहीं हुआ, अन्यथा ट्राली नीचे पानी में भी गिर सकती थी। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज के करवाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से किया बंद :
फिलहाल प्रशासन ने रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रोपवे संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है।