भोपाल (म.प्र.) : म.प्र. की राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने के मामले में फरार चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। सोमवार को गिरफ्तार हुआ चौथा आरोपी अली खान पिछले तीन दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था, पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी, पुलिस ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। निजी कॉलेज में तीन लड़कियों से बलात्कार और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में भोपाल पुलिस द्वारा गैंग के सरगना व मुख्य आरोपी फरहान अली उर्फ फराज समेत 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथा आरोपी अली खान फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। अब इस बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले पर मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है। मंगलवार को भेजे नोटिस में MPHRC ने पुलिस कमिश्नर से 3 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
राजस्थान के अजमेर कांड की तरह भोपाल के एक कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग व लव जिहाद के केस में राज्य मानवाधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेज जवाब तलब किया है। इस मामले में पीड़ित चोथी फरियादी सोमवार को सामने आई है। गौरतलब है चर्चित मामले में आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाकर कॉलेज की 3 लड़कियों का यौन शोषण किया था। रविवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य की धरती पर ‘‘जिहाद या लव जिहाद” को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा।
कॉलेज में 4 छात्राओं के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल केस में चार को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
गौरतलब है भोपाल के निजी कॉलेज में 3 छात्राओं के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीँ मुख्य आरोपी फरहान अली और अली खान पर दुष्कर्म और दो अन्य आरोपियों पर पुलिस ने दुष्कर्म में सहयोग का केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले पर सोमवार को चौथे आरोपी अली खान की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में अभी और भी पीड़ित छात्राएं सामने आ सकती है।
पहचान छिपाकर आरोपियों ने बलात्कार के बाद कॉलेज की 3 लड़कियों को किया ब्लैकमेल :
सोमवार को सामने आई पीड़ित चौथी छात्रा ने बताया कि आरोपी साहिल पर आरोप लगाया कि उसने डांस एकेडमी बुलाकर छेड़छाड़ और धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाया था। बागसेवनिया पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस डायरी ऐश बाग थाने को भेज दी है।
सामने आई थी चौंकाने वाली घटना :
दिल दहला देने वाले एक मामले में कुछ लोगों ने मिलकर पहले हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इस मामले पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को FIR दर्ज कराई। FIR में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे और उसकी बहन को पीटा गया था। उन्हें गांजा पीने और मांस खाने के लिए मजबूर किया गया था। आरोपी फरहान ने पीड़िता और उसकी छोटी बहन दोनों के साथ गलत काम किया। FIR में लिखा है कि फरहान ने पहले बड़ी बहन से संबंध बनाए। बाद में छोटी बहन पर दबाव डालकर उससे भी संबंध बनाए। फरहान के दोस्तों ने भी छोटी बहन पर दबाव डाला। उन्होंने उसे फरहान के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
फर्स्ट ईयर में हुई थी दोस्ती :
पीड़िता ने अपनी FIR में बताया है कि वह रायसेन रोड के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी। फर्स्ट ईयर में उसकी दोस्ती फरहान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगीं। अप्रैल 2022 में फरहान उसे जहांगीराबाद स्थित एक घर ले गया। यह घर उसके दोस्त हामिद का था। यहां फरहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद फरहान ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने और उसके दोस्तों ने पीड़िता पर रोज़े रखने का दबाव भी बनाया, उसे लगातार परेशान किया जाने लगा। उन्होंने उसे जबरदस्ती मांस भी खिलाया। यही नहीं, आरोपी उसे बुर्के में रहने को भी कहने लगा। एक बार पीड़िता ने बुर्के में फोटो भी भेजी थी। पीड़िता ने आरोपी और उसके दोस्तों के साथ हुई चैट्स भी पुलिस को दी हैं।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाता रहा संबंध :
आरोपी पीड़िता को लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहता था और उसे परेशान करता था। पिछले साल सितंबर में पीड़िता फरहान के साथ उसके दोस्त अबरार के घर गई। वहां फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि फरहान ने इसी तरह उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहन की फरहान के जरिए उसके दोस्त अली से पहचान हुई। अली ने पिछले साल जून में उसके साथ संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया। यही वीडियो उसने फरहान को भी भेजा। इसके बाद फरहान ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
नशे में बनाये लड़की से संबंध :
इसके बाद पीड़िता की बहन को फिर बहाने से अबरार के घर बुलाया गया। वहां उसे जबरदस्ती नशा करवाया गया। फिर फरहान ने उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद दोनों बहनों ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी एक युवक के जरिए मिली थी। पीड़िता ने उससे बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। युवक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पहले पीड़िता की कई दिनों तक काउंसलिंग की। जब पीड़िता को यकीन हो गया कि उसकी पहचान उजागर नहीं होगी, तब उसने FIR दर्ज कराई नहीं तो वह शिकायत दर्ज करवाने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने पहले चुपचाप सभी आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। उन पर नज़र रखी और मौका मिलते ही उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने सबसे पहले उनके फोन जब्त किए, ताकि पकड़े जाने से पहले आरोपी वीडियो वायरल न कर दें।
छात्राओं से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग एक मामला इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेज में भी सामने आया है :
उल्लेखनीय है भोपाल के बाद छात्राओं से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग एक और मामला इंदौर कॉलेज में भी सामने आया है। भोपाल पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आप बीती में बताया भोपाल में लव जिहाद गैंग के सरगना फरहान अली उर्फ फराज के साथियों ने उसे टॉर्चर किया है, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



