हिन्दू युवती के साथ नाम बदलकर की शादी, फिर जावेद ने दिखाया अपना रंग, शादीशुदा जावेद हिन्दू युवतियों के साथ करता है ऐसा ही घिनौना काम।

लखनऊ (उ.प्र.) : मुस्लिम सम्प्रदाय के युवकों द्वारा अन्य धर्म की युवती को धोखे में रखकर शादी करने को लव जिहाद कहते है, शादी के बाद फिर युवती पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। ऐसे ही एक युवती के साथ धोखा, शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की उसका यौन शोषण किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति, उसकी पत्नी, दो सालों और कुछ दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। यहां की जानकीपुरम की एक युवती का आरोप है कि बहराइच के नाजारिपुरा निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति ने फर्जी पहचान बनाकर उससे शादी की थी। फिर उसने यौन शोषण किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी, दो सालों और दोस्तों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

2021 में हुई दोनों की मुलाकात :

पीड़ित युवती के अनुसार, आरोपी जावेद खान पेशे से चालक है। उसने खुद का नाम अजय यादव और विकास नगर सेक्टर-1 का रहने वाला बताया था। 2021 में उन दोनों की मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी। जावेद ने खुद को अविवाहित और पीड़िता के धर्म का बताकर शादी का प्रस्ताव रखा था। 23 जुलाई 2022 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर, पुरनिया में सात फेरे ले लिये थे। इस तरह उसने हिन्दू युवती को धोखा दिया था।

खून की कमी का झूठा बहाना, गर्भपात की साजिश :

पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही जावेद का व्यवहार बदलने लगा और उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। सितंबर 2024 में आरोपी उसे एक डॉक्टर के पास ले गया और खून की कमी का झूठा बहाना बनाकर उसे गर्भपात की दवा दे दी। एक दिन जब पीड़िता ने अजय (जावेद ) को फोन किया तो कॉल उसकी पत्नी परवीन ने उठाया और बताया कि यह नंबर उसके पति जावेद खान का है। सच सामने आने पर जावेद पीड़िता पर साथ रहने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। कहा कि तू मांस खा और मजहब बदल, इस तरह आरोपी ने दबाव बनाना शुरू किया।

हिंदू लड़कियों को फंसाने का आरोप :

जब पीड़िता ने जावेद की बात मानने से इंकार कर दिया तो आरोपी, उसकी पत्नी परवीन उसके दो साले इरफान और शानू और उसके कुछ दोस्तों ने उसे फोन पर धमकियां दीं और गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी जावेद का मकसद हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करना है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, गर्भपात और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जायेगा। इस घटना ने एक बार फिर लव जिहाद के मामलों पर बहस छेड़ दी है।