लाखों रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्त में, इतनी मात्रा में पकड़ाया गांजा….।

कवर्धा : राज्य में गांजा तस्करी लगातार जारी है , ऐसे में तस्करों के खिलाफ चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। यहां ट्रक में गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक किवंटल गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में यह गांजा पकड़ा है, मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा सम्बलपुर से मध्यप्रदेश के राजगढ़ गांजा खपाने ले जा रहे थे। चिल्फी घाटी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का बॉर्डर क्षेत्र है, जहाँ से तस्करी की जाती है। इस कार्यवाही में पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा व ट्रक सहित कुल 40 लाख रुपये का माल बरामद कर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर रही है। पकड़े गए आरोपी जीरापुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

कौन हैं आरोपी? कैसे पकड़ाए? :

गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी सांवरिया वर्मा, निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश, होकम सिंह सोधिया, निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश और कुमेर सिंह निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश हैं। तीनों आरोपी ट्रक में ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी, पुलिस लगातार इनी खोजबीन में लगी हुई थी। आखिर सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे गांजा ओड़िशा से लेकर आ रहे थे और मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाने की योजना थी। वहीं नक्सल प्रभावित सुकमा में पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गांजा की स्मगलिंग करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपियों के पास से कुल 37 किलो गांजा बरामद किया है।