सन्तकबीरनगर (उ.प्र.) : जिले की सीएचसी में तैनात डॉक्टर वरुणेश दुबे को सरकारी आवास मिला हुआ था। मगर यहां कुछ अलग ही कांड को अंजाम दिया जा रहा था। डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि उसके पति यहां अपनी ही अश्लील वीडियो शूट किया करते थे। इस मामले में सीएचसी में तैनात डॉक्टर वरुणेश दुबे पर उनकी पत्नी ने बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।इसके बाद से डॉक्टर वरुणेश दुबे सुर्खियों में आ गए हैं। इस मामले में पत्नी का आरोप है कि उसके पति वरुणेश दुबे को अपनी अश्लील वीडियो बनाने का शौक है और वह उन वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड भी कर देते हैं, जिससे वो पैसा भी कमाते है। आरोपी डॉक्टर का नाम वरुणेश दुबे बताया जा रहा है साथ ही उनकी पत्नी सिम्पी पांडेय ने पुलिस को बताया कि वरुणेश अपने ‘सरकारी आवास पर ही पोर्न वीडियो शूट’ करते थे।
इस मामले में डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि उसके डॉक्टर पति खुद को ट्रांसजेंडर बताते हुए और उसी अंदाज में अपनी अश्लील वीडियो शूट करते हैं। इसके बाद वह इन वीडियो को पोर्न साइट पर डाल देते हैं। बता दें कि जैसे ही ये मामला पत्नी के सामने आया, तो उसके होश उड़ गए है। उसे पहले तो इस मामले में विश्वास ही नहीं हुआ। मगर जब उसके सामने ये सारी चीजें आई तो वह हैरान रह गई। इस मामले में पत्नी का आरोप है कि उसके पति जिला कारागार स्थित अपने आवास पर पोर्न वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड कर बेचते हैं। जब उसे जानकारी हुई तो उसने पति से पूछताछ की, जिस पर डॉक्टर पति ने उनके साथ मारपीट की।
विरोध करने पर पत्नी को ही पीटा :
पीड़ित पत्नी का कहना है जैसे ही ये मामला उसके सामने आया, उसने इसका विरोध किया। मगर इसका विरोध करना डॉक्टर पति को अच्छा नहीं लगा। डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट की। वहीँ पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने उसे खूब पीटा। पत्नी का यहां तक कहना है कि जब उसके भाई और पिता, पति से इसको लेकर बात करने आए तो पति ने उनके साथ भी मारपीट और बदतमीजी की। इसके बाद पीड़ित पत्नी ने संतकबीर नगर एसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत की है।
पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ क्या किया?
इस पूरे मामले को लेकर संत कबीर नगर के एसपी ने सख्त रवैया अपनाया है। दरअसल ये सारी वीडियो डॉक्टर अपने सरकारी आवास पर ही शूट कर रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है और आवास को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में भी ले लिया है और आवास की वीडियोग्राफी करवाई है। फिलहाल ये पूरा मामला चर्चाओं में बना हुआ है।
महिला का दावा है कि अगर आवास का ताला तोड़कर देखा जाए तो डॉक्टर पति की काली करतूत सामने आ जाएगी। महिला के सनसनीखेज आरोप के बाद पुलिस ने डॉक्टर के आवास को सील कर दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा महिला का कहना है कि उसके पति डॉ वरुणेश दुबे सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक हैं। इसके साथ ही वह जिलाकारागार में भी डॉक्टर हैं। वह उनके साथ जिलाकारागार के आवास में काफी दिनों तक रहती थी, लेकिन उनके डॉक्टर पति ने कुछ दिन बाद उन्हें गोरखपुर छोड़ दिया था और आवास पर अकेले रहने लगे। इस दौरान वे एक लड़के को बुलाकर महिलाओं की वेश भूषा में पोर्न वीडियो बनाने लगे और उसे इंटरनेट पर लोड कर उससे पैसा कमाने लगे।



