रायपुर : आर्थिक अपराधी अपने पैसे को इधर-उधर करने के लिये आम लोगों के खाते किराये पर लेते है, जिससे उनका साईबर अपराध पूरा हो सके, जिससे ये लोग ठगबाजी को अंजाम देते है। वहीँ साईबर काफी सक्रिय है ऐसे में साईबर ठगी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साईबर शील्ड के तहत पुलिस की टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साईबर ठगों के लिए खोले गए म्यूल बैंक खातों का संचालन करते थे। इस मामले में पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक साईबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, साईबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग ठगों के लिये काम करते थे।
इनमें उत्तरप्रदेश के ग्राम अरेल निवासी देवेंद्र शर्मा, रायपुर के कोटा भवानी नगर निवासी सनी सोनी, दलदलसिवनी मोवा निवासी राकेश साहू, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्ढू निवासी राजेंद्र पिता मानिकपुरम, तूता के भानुप्रताप सेन, मौदहापारा के कल्लू गैरेज निवासी अब्दुल कलाम, गुढ़ियारी के कुंदरापारा निवासी रितेश निर्मलकर, तिल्दा के बजरंगचौक निवासी ऋतिक शर्मा और बज्जू शर्मा शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये सभी आरोपी जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया करते थे। ठगी की राशि को इधर-उधर करते थे। म्यूल बैंक खातों से संबंधित प्रकरण सिविल लाइन थाने में दर्ज है। इसकी जांच साईबर रेंज थाना की टीम कर रही है। इस मामले में अब तक 200 से अधिक आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें बैंक खाता खुलवाने वाले से लेकर सिम खरीदने, बैंककर्मी आदि शामिल हैं। ऐसे में पुलिस इन सभी पर बराबर कार्यवाही कर रही है।



