संजय आहूजा कि दुकान “औषधि वाटिका” में लाखों कि चोरी, आरोपी गिरफ्त में, मामले में चौंकाने वाला खुलासा।

रायपुर : किसी व्यक्ति से चूक कैसे होती है, और अपराधी घटना को अंजाम कैसे दे सकता है, उसका बेहतर उदहारण अह खबर है जो लोगों को सचेत करती है। मामला है डुमरतराई स्थित औषधि वाटिका में हुई 27 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा रायपुर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में कर दिया है। लाखों कि चोरी से कारोबारी सकते में आ गया था, आमतौर पर चोरी कि रकम बरामद होना काफी मुश्किल होता है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय कश्यप उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले दुकान मालिक के यहां चालक के रूप में कार्यरत था और घटना के बाद अपने गांव मलदा कला (जिला सक्ती) भाग गया था। पुलिस ने जिला सक्ती और जांजगीर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है और चोरी की पूरी रकम सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है।

औषधि वाटिका से 27 लाख की चोरी :

डुमरतराई स्थित “औषधि वाटिका” नामक दुकान में 27 मई की रात 27 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे. दुकान के मालिक संजय आहूजा ने बताया कि रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। लेकिन रात में देखा कि घर के बोर्ड में कार की चाबी नहीं थी। दूसरी चाबी से जब कार खोली और कार में दुकान की चाबी भी गायब थी। संदेह होने पर वे वापस दुकान पहुंचे और नया ताला लगाकर लौट आए। अगली सुबह जब दुकान खोली गई तो पता चला कि दराजें टूटी हुई थीं और उसमें रखे लाखों रुपये गायब थे, जिससे वो परेशान हो गये। इस पर माना थाने में अपराध क्रमांक 157/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पूर्व कर्मचारी निकला चोर :

मामले को लेकर पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय कश्यप पहले पीड़ित संजय आहूजा के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था और 5 माह पहले नौकरी छोड़ चुका था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को शक हुआ कि यह चोरी उसी ने की है। इस मामले में मुखबिर से जानकारी मिलने पर पता चला कि वह मलदा कला गांव (सक्ति जिला) में छिपा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने जिला सक्ती और जांजगीर की पुलिस से समन्वय कर छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा है। जो कि राहत देने वाला है।

पूछताछ में आरोपी विजय कश्यप ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। उसे दुकान में पैसों की जगह पहले से ही पता थी, इसलिए उसने चाबियां चुराकर ताले खोले और नकदी ले भागा। पुलिस ने उसके कब्जे से पूरी चोरी की राशि ₹27 लाख और घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया है। जब्त कुल सामग्री की अनुमानित कीमत करीब ₹27.5 लाख है। आरोपी आर्थिक तंगी से काफी परेशान चल रहा था, जिसके कारण उसने चोरी कि घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान विजय कश्यप उर्फ गुड्डा (26 वर्ष), पिता- गोसई कश्यप, ग्राम मलदा कला, थाना हसौद, जिला सक्ती कि गई है, जो कि अब पुलिस कि गिरफ्त में है।