महादेव घाट में हुआ लड़कियों के मारपीट काण्ड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 5 युवतियों को किया गिरफ्तार।

रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में 4 जून की रात 1 बजे लड़कियों और लड़कों की मारपीट का मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है, अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। 6 से 7 लड़कियां यहां जन्मदिन मनाने के लिए गईं थी। इसी दौरान कुछ लड़कों ने कमेंट किया जिसके बाद लड़कियों और लड़कों के बीच मारपीट हो गई। अब इस मामले में डीडी नगर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिकायत करने वाली लड़कियां को कनेक्शन सेक्स रैकेट से जुड़ा है, जो कि चौंकाने वाला है।

पुलिस ने जब युवतियों के मोबाइल की जांच की तो इस दौरान 250 से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, ये सभी लड़कियां सेक्स रैकेट के धंधे में संलिप्त बताई गई है। जिन लड़कियों का नेटवर्क मिला है। वह देह व्यापार में लिप्त बताई जा रही हैं।  बर्थडे पार्टी के दौरान युवतियों और लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मामले में पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा युवतियों का नेटवर्क सामने आया है, जो देह व्यापार से जुड़ा हुआ है। इन मोबाइलों में आपत्तिजनक चैट, सौदेबाजी की बातचीत, अश्लील फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह सेक्स रैकेट केवल रायपुर तक सीमित नहीं था। इसका संचालन दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर जैसे जिलों तक फैला हुआ था। इस गिरोह में रायपुर, बिलासपुर और कवर्धा की युवतियां भी शामिल थी। इनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जो की फिलहाल बिलासपुर में रह रही थी। इनका कारोबार लगातार जारी रहा है।

इस मामले में पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि शुरुआत में युवतियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई थी। लेकिन जब दूसरी ओर से युवकों ने भी वीडियो और प्रमाण पेश किए, तो युवतियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया। उन्हें थाने तलब कर पूछताछ की गई। इस दौरान थाने में युवतियों के मोबाइल फोन को जब्त कर जब उनकी जांच की गई, तो कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। फोन से प्राप्त डेटा में आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट, सौदेबाजी में उपयोग की जा रही रेट लिस्ट, ग्राहकों से बातचीत, लड़कियों की फोटो और वीडियो जैसे प्रमाण मिले, जो देह व्यापार में संलिप्तता की पुष्टि करते हैं। जो उनके देह व्यापार का खुलासा करते है।

सीएसपी देवांगन के अनुसार, इसी आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत 5 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके मोबाइल फोन साइबर सेल को भेजे गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

वेडिंग इवेंट की आड़ में रैकेट :

जिन लड़कियों ने महादेव घाट में मारपीट की थी। उन्होंने कहा था कि वह वेडिंग इवेंट का काम करती हैं। पुलिस के अनुसार, लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही उनके फोन को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस मामले में 4 जून की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी। 4 जून की घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। जिसमें दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, लड़कियां दूसरे राज्यों से यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आती थीं। इस तरह की पार्टियों का आयोजन किया जाता है जिसमें लड़कियों को बुलाया जाता है।