लव जिहादी दरिंदे मोहसिन को कोर्ट में वकीलों ने जमकर धूना, हिन्दू लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से फंसाते थे, सामने आई ये जानकारी….।

इंदौर (म.प्र.) : इंदौर शहर में ड्रीम ओलम्पिक शूटिंग एकेडमी से चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इस एकेडमी के कोच और उसके साथियों को लव जिहाद सहित अन्य गंभीर मामलों में गिरफ्तार किया गया था, यह मामला सामने आने के बाद चारों तरफ माहौल गर्मा गया था। पुलिस ने तीनों आरोपी मोहसिन, इमरान और फैजान को जिला न्यायालय में पेश किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहसिन के खिलाफ अब तक कुल आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इन सभी मामलों में मोहसिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी, लव जिहाद, लड़कियों को फंसाने और धमकाने जैसे अपराध शामिल हैं।

निशानेबाजी सिखाने के लिए बहाने से हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे दुष्कर्म और उन्हें ब्लैकमेल करने आरोपी इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन को सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा है, अधिवक्तागण काफी आक्रोशित थे। अधिवक्ता मोहसिन की करतूतों से काफी खफा थे, उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी है। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे गुस्साए अधिवक्ताओं से बचाया। अलबत्ता, पुलिस को पहले से आशंका थी कि आरोपित मोहसिन पर हमला हो सकता है, इसीलिए पुलिस उसे पानी सप्लाई करने वाला बनाकर कोर्ट परिसर में दूर से घेरा बनाकर लाई थी।

उसके हाथ में मिनरल वाटर की कैन भी थी, लेकिन वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे पहचान लिया और घेर लिया फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पीटने वाले अधिवक्ताओं की संख्या के आगे पुलिस कुछ देर के लिए पीछे हटने पर मजबूर हो गई, लेकिन फिर किसी तरह उसको बमुश्किल बचाकर ले जा सकी। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि शूटिंग एकेडमी वाले मोहसिन ने कई हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिनके माध्यम से वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था।

अब तक उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। पीड़िताओं के अनुसार, मोहसिन इस्लाम धर्म ग्रहण करने का भी दबाव बनाया करता था। सुनियोजित ढंग से हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म के उसके दुकृत्यों को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ था। बताया जा रहा है कि शूटिंग कोच मोहसिन और उसके साथी इमरान और फैजान मिलकर एक सुनियोजित तरीके से हिंदू लड़कियों को ही अपना निशाना बनाते थे। यह गिरोह एक शूटिंग एकेडमी की आड़ में अपने घिनौने मकसद को अंजाम देता था। जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाईल और सोशल मीडिया एकाउंट की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

5 राइफल और एयर पिस्टल जब्त :

इधर शनिवार को मोहसिन खान की एकेडमी से पुलिस ने पांच राइफल और एयर पिस्टल सहित अन्य सामग्री जब्त की है। एक मामले में उसका भाई इमरान भी आरोपी है। शूटिंग एकेडमी (ड्रीम ओलंपिक) में तलाशी लेकर पांच राइफल, एक एयर पिस्टल सहित दस्तावेज बेडशीट, तकिया और अन्य सामान को जब्त किया गया है। टीआई के अनुसार दोनों भाइयों का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को ब्लड के सैंपल लिए हैं।