बदली जायेगी चंदखुरी स्थित भगवान राम कि मूर्ति, जनभावनाओं को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया था वादा।

रायपुर : कांग्रेस शासन में हिन्दू आस्था के विरुद्ध भगवान राम की कुरूप मूर्ति कि स्थापना की गई थी, जिसको लेकर आम लोगों से लेकर खास लोगों ने नाराजगी जताई थी और इसे हिन्दूओं कि आस्था के साथ खिलवाड़ बताया तह, जिसके बाद आम लोगों सहित खास लोगों ने इस मूर्ति को बदलने की मांग की थी जो कि अब वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों पूरी होने जा रही है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भगवान श्री राम के वनवासी स्वरूप वाली 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तैयार हो गई है। अब इसे छत्तीसगढ़ में बनाये जा रहे श्री राम वन गमन पथ के लिए चन्द्रखुरी स्थित कौशल्या मंदिर में स्थापित किया जायेगा और पुरानी मूर्ति को हटाया जायेगा।

राष्ट्रपति सम्मानित ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने इसे कड़ी मेहनत से तैयार किया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार श्री राम वन गमन पथ तैयार कर रही है। जहां भगवान श्री राम के वनवासी स्वरूप को मूर्ति में स्थापित किया जाना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा को भगवान श्री राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति निर्माण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्वालियर सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर पर मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू हुआ जो अब पूरा हो गया है। नई मूर्ति को लगाने के लिये रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहल की थी, जो कि अब पूरी हो रही है।

108 मनके रुद्राक्ष :

श्री राम वन गमन पथ के लिए चन्द्रखुरी स्थित कौशल्या मंदिर में भगवान श्री राम की वनवासी स्वरुप वाली 51 फीट ऊंची यह प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इस प्रतिमा को वहां वर्तमान में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा की जगह पर ही स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा की एक खासियत यह भी है कि इसमें 108 मनके रुद्राक्ष के भी बनाये गए है। वर्तमान में वहां स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा का स्ट्रक्चर पूरी तरह से गलत है। उसके निर्माण कार्य में बहुत सारी खामियां सामने आ चुकी है। प्रतिमा के चेहरे से लेकर शरीर के आकार पर गौर किया जाए तो उसमें भगवान श्री राम के स्वरूप की छवि ही नहीं आती है। जिसके बाद इस मूर्ति का काफी विरोध भी हुआ था।

ग्वालियर के सैंड स्टोन का इस्तेमाल :

छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले भी दो मूर्तियों के ऑर्डर ग्वालियर को दिए हैं जो कि श्री राम वन गमन पथ के लिए शिवरीनारायण और सीता रसोई में स्थापित की जा चुकी है। उन मूर्ति के स्वरूप को देखकर ही ग्वालियर को 51 फीट ऊंची प्रतिमा का आर्डर मिला था। प्रतिमा को ग्वालियर के सैंड स्टोन से तैयार किया गया है, जो अपने आप में देश के अंदर मजबूत पत्थर के रूप में ख्याति प्राप्त है और इसकी तराशी गई प्रतिमा बहुत मजबूत और सुंदर होती है। अब यह मूर्ति लगने से चंदखुरी में भक्तों कि संख्या बढ़ने का भी अनुमान है।

मूर्तिकार ने कही ये बात :

मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि यह मूर्ति रायपुर के लिए तैयार की गई है। 51 फीट की मूर्ति की जगह इसे स्थापित किया जाएगा। 108 रुद्राक्ष इस मूर्ति के अंदर बनाए गए है। इसे बनाने में छह से सात महीने लगे है। ग्वालियर के बलुआ पत्थर से इसे बनाया गया है। इसके 9 अलग अलग भाग है, जिसे रायपुर में असेम्बल किया जायेगा। राजधानी के लोग इस मूर्ति के लगने की प्रतीक्षा काफी लम्बे समय से कर रहे है।