मंदिर के पास बिरयानी दुकान, नगर निगम और जेल प्रशासन नींद में, दुकानदार करते रहे कब्जा, कब होगी कार्यवाही?

रायपुर : राजधानी में जगह कि कमी, पार्किंग कि दिक्कत, ट्रैफिक की समस्या से आम आदमी लगातार जूझ रहा है, वहीँ कई दुकानदार जगहें देखकर कब्ज़ा करके दुकान खड़ी कर रहे है, संतोषी नगर में ऐसे ही बार -बार कार्यवाही के बाद कई दुकानदारों को स्थायी जगह दे दी गई है, ठेले – खोमचे वाले जगह – जगह कब्जे कर दुकानदारी कर रहे है, जिससे समस्यायें खड़ी हो रही है। वहीँ नगर निगम और जेल प्रशासन की नाकामी के कारण पंडरी स्थित निगम की दुकानों को तोड़कर दुकानदारों ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। वर्षों से ये सब कुछ चलता रहा, अब शिकायत के बाद यहां नगर निगम के उड़नदस्ते ने कार्यवाही की है। पिछले दिनों एक शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई थी, जिसमें ये बताया गया था कि पंडरी पुराने बस स्टैंड के पास मौजूद हनुमान मंदिर के पास बिरयानी बेची जा रही है।

शिकायत के बाद नगर निगम का अमला डरी पहुंचा तो पता चला कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने नगर निगम द्वारा बनाई गई दुकानों को तोड़कर पीछे जहां जेल है वहां कब्जा कर लिया है। ऐसी ही दुकानों पर नगर निगम ने शुक्रवार को कार्यवाही की है। जिसमें सलीम बिरयानी सेंटर, शाही लस्सी, हांडी बिरयानी समेत अन्य शामिल है। हैरानी की बात ये है कि यहां ज्यादातर दुकानों को तोड़कर मालिकों ने इसे किराये पर दे दिया है और यहां एटीएम तक संचालित है। यहाँ लगातार कब्जे किये गये है। ऐसे ही राजधानी के सौन्दर्य पर ये कब्जे बट्टा लगा रहे है , लेकिन निगम प्रशासन सिर्फ नींद में है।