गांजा तस्करी करते प्रेमी-प्रेमिका समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ओड़िशा से लाकर यहाँ बेचते थे गांजा….।

कोरबा : राज्य में गांजा तस्करी अपने चरम पर है, इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं है। ऐसे ही गांजा तस्करी मामले में पुलिस ने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। खरीदददार महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से प्रेमी जोड़ा ओड़िशा से गांजा लाकर कोरबा में खपाता था। इस मामले में कटघोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक-युवती को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने खरीददार महिला को भी जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। आये दिन ऐसे नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।