बोल बम सिंधु सेवा 30 साल से करा रही है बाबाधाम की यात्रा।

रायपुर : बाबाधाम, जिसे बैद्यनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है, जो कि प्रसिद्द धर्मस्थलों में से एक है। यह भारत के झारखंड राज्य में हिया, यहाँ देवघर में स्थित यह एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है। यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे मनोकामना लिंग के रूप में भी जाना जाता है।  यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो भगवान शिव के पवित्र मंदिर हैं। यहाँ प्रतिवर्ष सावन के महीने में देशभर से तीर्थयात्री दर्शन करने आते है। ऐसे में कई संस्थायें भी श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा करवाती है।

इसी श्रृंखला में बोल बम सिंधु सेवा ग्रुप विगत 30 साल से बाबधाम यात्रा करा रही है। 2025 के जारी सावन माह मे यात्रा के लिए हवाई जहाज से देवघर के लिए प्रस्थान किया गया है, जिसमे मुख्य समिति के अध्यक्ष राजकुमार छतीजा, वीर हिंदू परिषद राष्ट्र बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रवि हिन्दुस्तानी ने तैयारियां करवाकर सभी को साथ ले गये है। कई श्रद्धालु इनके साथ 20 सालो से बाबाधाम की पैदल यात्रा करते आ रहे है। इनके साथ ही सिंधु युवा शक्ति के बंटी बजाज, दीपक मखीजा, आशीष दरयानी, भारत जादवानी, शंकर तारवानी सहित लगभग 99 लोग बाबाधाम की यात्रा कर रहे है। यह यात्रा इनकी 8 दिन की होती है। जो कि पूर्ण सुविधा सहित करवाई जाती है।