पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद मिली जमानत, अब महक-परी ने कही ये बातें….।

संभल (उ.प्र.) : जिले के शहबाजपुर कलां गांव की महक और परी को आज कौन नहीं जानता है? दोनों के गाली-गलौच और अश्लीलता वाले वीडियो देश भर में जमकर वायरल हुए। जब दोनों की शिकायत हुई तो पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि महक और परी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब मामले की आगे सुनवाई होगी। दोनों अब अपने गांव स्थित घर पर हैं। ऐसे में महक और परी मीडिया के सामने अपनी बातें रखी है, महक और परी अब अपनी पुरानी वीडियोज को लेकर माफी मांग रही हैं। उनका कहना है कि दोनों बहनें अब ऐसी वीडियो बनाएंगी जिसमें कोई गाली-गलौच नहीं होगी और समाज को एक संदेश भी मिलेगा। आगे से अच्छे विडियो बनाये जायेंगे।

महक और परी ने क्यों बनाए गाली-गलौच वालो वीडियो?

महक और परी ने बताया कि पहले वो सामान्य वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं, लेकिन उन पर उन्हें व्यूज नहीं मिलते थे। जिसके बाद फिर उन्होंने अन्य लोगों का गाली-गलौच वाला कंटेंट देखा। इसके बाद दोनों ने सबसे पहले एक गाली गलौच वाला वीडियो बनाया जिसे 60 मिलियन लोगों ने देखा। इसके बाद उन्होंने इसी टाइप के वीडियोज बनाने शुरू कर दिए। महक और परी ने बताया कि इन वीडियोज को देखकर उनके फॉलोवर्स काफी बढ़ गए। वहीँ आपको बता दें कि सोशल मीडिया में ऐसे कंटेंट ही ज्यादातर देखे जाते है, जिसके कारण कंटेंट क्रियेटर ऐसे विडियो बनाने को मजबूर होते है, ऐसे ही कई अन्य इन्फ्लूऐंसर भी सक्रिय है, हालाँकि ये दोनों बहने लोगों कि नजर में आ गई है। वर्तमान में इन्स्टाग्राम पर इनके लगभग 5 लाख फॉलोवर है।

घर पर मिली नाराजगी :

महक और परी ने बताया है कि दोनों के गाली-गलौच वाले वीडियो को लेकर उनके मां-बाप नाराज थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इन वीडियोज बनाना बंद कर देतीं, लेकिन इससे पहले उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया। अब महक और परी ने पुलिस से ये अपील की है कि उनके इंस्टाग्राम चैनल को बंद न किया जाए। उन्होंने कहा कि अब वो भविष्य में कभी भी इस टाइप का कंटेंट नहीं बनाएंगी। काफी मेहनत के बाद उनके इतने फॉलोवर जुड़े है।