मुंबई (महाराष्ट्र) : मुंबई के गोवंडी क्षेत्र में नवरात्रि की पूर्वसंध्या पर मां दुर्गा की एक प्रतिमा कथित तौर पर खंडित किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि कुछ उपद्रवियों ने माता दुर्गा की मूर्ति ले जा रहे लोगों पर तलवार, रॉड और डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने कुछ मूर्तियों को खंडित भी किया। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग अलग-अलग जगहों से जयकारा लगाते हुए माता दुर्गा की मूर्तियों को लेकर अपने पंडाल तक जा रहे हैं।हर तरफ गाजे-बाजे बज रहे हैं, मगर, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकों माता दुर्गा को लेकर लोगों की खुशी बर्दाश्त नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के गोवंडी इलाके में भी घटित हुआ, जहाँ मां दुर्गा देवी की मूर्ति ले जा रहे भक्तों पर उपद्रवियों ने तलवार, रॉड और डंडों से हमला कर मूर्ति को खंडित कर दिया।
इस घटना के बाद से इलाके दहशत मच गई। भक्तों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई, उनके पास आत्मरक्षा का कोई साधन नहीं था। हालांकि, मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए FIR दर्ज कर लिया है। साथ ही 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं का आरोप है कि पहले उन्हें गाना बजाने से रोका गया, फिर जयकारा लगाने से मना किया गया। जब उन्होंने जयकारा लगाया, तो दंगाई तलवार और रॉड लेकर पहुंचे और मारपीट करने के साथ मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। ऐसी घटनायें गणेशोत्सव के समय भी सामने आ चुकी है, सभी घटनाओं में मुस्लिम समुदाय के युवक ही सामने आये है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह सच है कि दोनों समुदायों के बीच झड़प हुई और पुलिस ने कल रात कार्यवाही शुरू की।हालांकि, देवी की मूर्ति को उस स्थान पर स्थापित करते समय तोड़ दिया गया, जहां उसे स्थापित किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति ले जा रहे थे, लेकिन अचानक कुछ लोग उन पर हमला कर दिया। एक भक्त ने कहा, ‘हमने कुछ नहीं किया, सिर्फ जयकारा लगाया था, लेकिन वे हमें रोकने लगे और फिर मारामारी पर उतर आए।’ पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत कार्यवाही की। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।



