आस्था पर गहरी चोट, मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ी और हनुमान जी के नैन चुराये।

बिलासपुर : हिन्दू आस्था पर लगातार प्रहार होता रहता है, आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है, जिससे हिन्दुओं की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाई जाती है। ऐसे ही चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में बदमाशों ने भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा तोड़ दी गई। इसके साथ ही हनुमान के चांदी के नैन चुरा लिए गये। इसकी जानकारी लगते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप गया। यहाँ गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इस घटना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस इस मामले की तत्काल जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके है, लेकिन बदमाशों के दुस्साहस में कोई कमी नहीं आई है।

प्रतिमा खंडित, चांदी के नैन भी गायब :

चक्करभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में रहने वाले मनीष दुबे ने बताया कि गांव के बंधवा तालाब में भगवान गणेश का मंदिर स्थापित किया गया है। यहां पर भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा का श्रद्धलु पूजा पाठ करते थे। साथ ही मंदिर परिसर में ही हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं ने भगवान को चांदी के नैन समर्पित किए थे। सोमवार को गांव के लोग जब पूजा के लिए पहुंचे तो भगवान गणेश प्रतिमा खंडित थी। टुकड़े जमीन पर पड़े हुये थे। वहीं, हनुमान के चांदी के नैन भी गायब थे। इस कृत्य से आस्था को गहरी चोट पहुंचाई गई है।

ग्रामीण हुए आक्रोशित :

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसे आस्था पर चोट बताते हुए गांव के लाेग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच गए। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए हैं। गांव के लोगों की मांग है कि पुलिस तत्काल इस मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इधर पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई है। गांव के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मनीष दुबे ने बताया कि सोमवार की सुबह में जब तालाब नहाने के लिए पहुंचा तो देखा कि गणेश भगवान की मूर्ति टूटा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों को इस मामले की जानकारी देकर तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों की पतासाजी और तलाशी में पुलिस जुट गई, लेकिन देर रात तक भगवान की मूर्ति को तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पता नहीं चल पाया।