उज्जैन (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुए हुआ एक मामला देश के कई राज्यों तक फैल चुका है। दरअसल, बारावफात के मौके पर मुस्लिम समुदाय की ओर से लगाए गये आई लव मोहम्मद बैनर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कानपुर में इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। फिर इसके बाद मुस्लिम संगठनों और लोगों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता दिया। इस मामले को देखते ही देखते यह विवाद लखनऊ, बरेली, नागपुर, काशीपुर और हैदराबाद समेत देश के कई शहरों तक पहुंच गया। इस विवाद को लेकर कई जगह जुलूस निकाले गए। वहीं कई जगह तो इस विवाद को लेकर मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर उतरी गई और पुलिस से झड़प की नौबत तक आ गई। जगह – जगह बवाल हुआ।
वहीँ अब बाबा महाकाल की नगरी में भी शुरू हुआ पोस्टर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। अब यह हिंदू बनाम मुस्लिम होता दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आई लव मोहम्मद के बाद अब शहर में आई लव महाकाल के पोस्टर भी सामने आया है। ऐसे में इसे पहले लगाए गए पोस्टर के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। अब धीरे – धीरे इसका ट्रेंड भी बढ़ने लगा है।
दरअसल, बीते मंगलवार को उज्जैन के ईदगाह पर कुछ शरारती लोगों ने आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगा दिया था। पोस्टर सामने आने के बाद इसे लेकर विरोध शुरू हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने कुछ ही देर में पोस्टर हटा दिया, लेकिन तब तक इसके वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद बुधवार को शहर की कालिदास अकादमी में चल रहे गरबे के दौरान आई लव महाकाल लिखा पोस्टर नजर आया। कुछ लोगों ने पोस्टर लहराकर बाबा महाकाल के जयकारे लगाए। हांलाकि, इस दौरान किसी ने भी कोई अनर्गल नारेबाजी नहीं की है, जिससे पुलिस ने भी किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की है। अब यह मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब देशभर में हिन्दू और मुस्लिम अपना शक्ति प्रदर्शन करने लगे है।
कानपुर से शुरू होकर कई राज्यों में फैला विवाद :
‘आई लव मोहम्मद’ (I Love Mohammad) लिखा पोस्टर सबसे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया था। चार सितंबर को शहर के बावफात में बिना अनुमति एक जुलूस निकाला गया था, इस दौरान ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा एक पोस्टर पहली बार सामने आया था। इसके साथ ही हिन्दू समुदाय के लोगों ने इसे ‘नई परंपरा’ बताकर विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने अनुमति नहीं होने के कारण पोस्टर हटवा दिए। जिसके बाद देशभर में मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध स्वरूप कई जुलूस निकाले गये और आपत्तिजनक नारे लगाकर दहशत भी फैलाई। जिसके बाद अब विरोध स्वरूप हिन्दू पक्ष ने भी मुहीम शुरू कर दी है।
इंदौर में भी लगा था पोस्टर :
‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भी लगाए गए थे। वहीँ जब हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने भी विरोध किया था, उनका कहना था कि इस तरह के पोस्टर लगाकर शहर में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले ही इंदौर में सांप्रदायिक विवाद के कई मामले सामने आ चुके है। इसके अलावा पोस्टर विवाद को देखते हुए पूरे प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर है। उज्जैन और इंदौर पुलिस भी पूरे विवाद पर नजर बनाए हुए है। पुलिस के आला अधिकारियों को कहना है कि लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, कानून व्यवस्था का पालन करें। हालाँकि अब ऐसे प्रदर्शनों ने आम आदमी को डर के साय में जीने को मजबूर कर दिया है।



