अनोखे तरीके से कार में गांजा कर रहे थे गांजा तस्करी, फिर भी फंसे पुलिस की गिरफ्त में, इतनी मात्रा में हुआ गांजा जब्त….।

कवर्धा : राज्य में गांजा की खपत कितनी हद तक है, वो इस बात से समझा जा सकता है, कि आये दिन लाखों की रकम का गांजा पकड़ में आ रहा है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गांजा को ओड़िशा से मध्य प्रदेश स्विफ्ट डिज़ायर कार में ले जा रहा था।

तस्करी के लिए उसने कार में नकली नंबर प्लेट और छुपा हुआ विशेष चेंबर भी बनाया हुआ था, जिसकी पकड़ करना मुश्किल था। जानकारी के अनुसार, बोड़ला पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पुलिस ने शातिर तरीके से कार के अंदर विशेष चेंबर बनाकर अलग-अलग पैकेट में छुपाकर रखे गए 50 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस को पता चला की कार का नंबर प्लेट भी नकली है। आरोपी तस्कर की पहचान मोहसिन खान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।