स्कूटी पर प्रेमी जोड़े का रोमांस भरा वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्यवाही की मांग, देखें विडियो।

कांकेर : आधुनिकता की अंधी दौड़ में पागल युवा सरेआम अश्लील हरकतें करने से भी बाज नहीं आ रहा है, ऐसे लोगों को शर्मसार होना पड़ता है, ऐसे ही शहर की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने का मामला सामने आया है। कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती का स्कूटी पर रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उस समय बना जब कार सवार एक शख्स ने स्कूटी पर बैठे इस जोड़े की हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी चला रहे युवक के पीछे बैठी युवती उससे गले मिलती और नज़दीकी बढ़ाती नजर आ रही है। कपल जिस स्कूटी पर सवार होकर रोमांस कर रहा है उसमे नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ है।

यह दृश्य न केवल राहगीरों के लिए असहज करने वाला था, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों के गुस्से का कारण बन गया है। इस घटना के वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी गलत संदेश देती हैं। आजकल के युवा रील बनाने के नाम पर या खुद को ज्यादा आधुनिक बताने के लिये सरेआम अश्लील हरकतों को अंजाम दे रहे है, ऐसे में वहां खड़े लोगों के लिये असहजता हो जाती है, खासकर परिवार सहित उपस्थित लोगों के लिये।