फार्मेसी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई ये जानकारी….।

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद यह मामला सामने आया है। गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथी छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा खोला गया, तो यामिनी का शव फंदे से लटका मिला।। मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है।

वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। यह पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का बताया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी। इस घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। वहीँ इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के दोस्तों व हॉस्टल संचालक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों और सहपाठियों के अनुसार, यामिनी पढ़ाई में अच्छी थी और हाल ही में परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मामले की पूरी जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।