औरैया (उ.प्र.) : शारीरिक कमजोरी के कारण लोगों में नई – नई समस्यायें कड़ी हो रही है, ऐसे ही औरैया जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जयहां गोलगप्पा खाने के दौरान महिला का जबड़ा खिसक गया। महिला का मुंह खुला का खुला रह गया। महिला को आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन जबड़ा बंद नहीं हुआ, जिसके महिला काफी परेशानी में आय गई है। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद महिला दर्द के मारे कराहती रही। उसका जबड़ा बंद नहीं हो रहा है। पीड़ित महिला के साथ ही परिजन भी काफी हैरान हैं। दर्द की कोई रोकथाम नहीं हो रही है।
महिला ने चाट के ठेले पर खाए गोलगप्पे :
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दिबियापुर के गांव गोरी किशनपुर की एक 42 वर्षीय महिला इकला देवी किसी काम से औरैया आईं थी। इस दौरान उसने एक चाट के ठेले पर गोलगप्पे खाने शुरू किए लेकिन गोलगप्पे खाने के दौरान उसका जबड़ा खिसक गया, जिसके बाद वो काफी परेशान हो गई, लगातार मुंह खुला रहने से वह दर्द से कराहने लगी है।
काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं बंद हुआ मुंह :
महिला का मुंह खुला का खुला रह गया। काफी देर कोशिश करने के बाद जब महिला का मुंह बंद नहीं हुआ तो उसे संयुक्त चिकित्सालय औरैया में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन पीड़ित महिला को कोई फायदा नहीं हुआ। वहीँ डॉक्टरों की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां अब उसका इलाज किया जा रहा है। महिला अभी बोल नहीं पा रही है। वहीँ इस समस्या को लेकर महिला का इलाज जारी है।



