शादी समारोह के खाने के काउंटर पर ‘बीफ’ लिखा देख भड़के मेहमान, कई हिरासत में, सामने आया चौंकाने वाला मामला।

अलीगढ़ (उ.प्र.) : शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अचानक बवाल खड़ा हो गया, जब मेहमानों ने खाने के काउंटर पर लगे हुये स्टीकर पर ‘बीफ करी’ लिखा देखा गया। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने बताया कि रविवार रात दो मेहमान आकाश और गौरव कुमार ने ‘बीफ करी’ लिखे होने पर आपत्ति जताई थी। वे दोनों उसका वीडियो बनाने की लगे, जिसके बाद बीच-बचाव के दौरान झगड़ा हो गया। 

कई लोगों को लिया गया हिरासत में :

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस दल व खाद्य एवं ओषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी समारोह स्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच के लिए खाने के नमूने एकत्र किये गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि खाने का ठेका लेने वाले ‘कैटरर’ और झगड़े में शामिल दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रात में ही रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘फॉरेंसिक रिपोर्ट से ही यह पता चलेगा कि मांस किसका था। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’ लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

कैटरर के खिलाफ दी गई लिखित में शिकायत :

मेहमान गौरव कुमार ने ‘कैटरर’ के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ‘बीफ’ शब्द को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है, क्योंकि इसका उपयोग भैंस के मांस और गाय के मांस दोनों के लिए किया जाता है। इससे कई बार तनाव की स्थिति बन जाती है। जिसको लेकर बवाल हो गया है।

इस घटना की जानकारी फैलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने पर इकट्ठा हो गए और कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। थाने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता सलमान शाहिद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ‘दादागिरी’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है, पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।