सूरजपुर : जिले में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र के जरही क्षेत्र में एक दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे नाबालिग युवती की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मामले के अनुसार जो घटना सामने आई है उसके अनुसार रामधारी नाम के एक युवक ने 15 वर्षीय नाबालिक पर सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब रामधारी बरगाह 32 वर्ष अपने दो साथियों के साथ खेत में पहुंचा, जहां युवती अकेले बकरियां चराने गई थी।
बताया जा रहा है कि रामधारी जो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, कथित रूप से किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसका किशोरी द्वारा विरोध करने पर पकड़े जाने के से रामधारी ने अपना चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार करने लगा।इसके बाद युवती गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़ी। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन चाकू के वारों से वह गिर गई। उसके गले और दोनों हथेलियों पर छह से अधिक गहरे वार किए गए, जिससे उसकी हथेली कट गई और गर्दन पर गहरा जख्म हो गया।
इस घटना के बाद आरोपी युवक रामधारी और उसके साथी मौके से भाग गये, लेकिन, युवती की चीखें सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। जब पुलिस आरोपी की तलाश में कोरंधा पहुंची, तो रामधारी ने संदिग्ध कीटनाशक पी लिया और चाकू और कीटनाशक की बोतल फेंककर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया, वहीँ पीड़िता को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर उसे गंभीर स्थिति में अंबिकापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया। अब अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका ईलाज चल रहा है।
इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है। यह सरगुजा संभाग में दो महीनों में ऐसी दूसरी घटना है, जहां एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती को निशाना बनाया। इससे पहले, दशहरा के दिन भी एक लड़की पर उसके परिचित युवक ने चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीँ पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर रामधारी बरगाह के खिलाफ धारा 109(1) BNS और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि यह मामला भी प्राथमिक तौर पर एकतरफा प्यार से जुड़ा दिखाई दे रहा है। इस प्रकार की घटनायें महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ हो रही हिंसा को रोकने के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। वहीँ राज्य में लगातार अपराधिक घटनायें बढ़ती ही जा रही है।



