अमरोहा (उ.प्र.) : एक युवती के साथ एक घिनौना काण्ड हो गया है, वह सोचती होगी कि काश वो मिस्ड कॉल ने हुई होती तो मेरी जिंदगी नर्क नहीं बनती। अलीगढ़ की बेटी और अमरोहा की बहू बनी महिला के दिमाग में ये बात जरूर आती होगी। साल 2015 में एक मिस्ड कॉल से उसकी जिंदगी में अमरोहा का अजहर आया। उसे लगा कि ये ही वो इंसान है, जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी गुजार देगी। ये ही वो इंसान है, जो उसे हमेशा खुश रखेगा और उससे जिंदगी भर प्यार करेगा। मगर उसे नहीं पता था कि वो अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती करने जा रही है। जिस अजहर के साथ प्यार करके उसने निकाह किया, उसे नहीं पता था कि वो ही उसकी जिंदगी का मजाक बना कर रख देगा। सपनों की दुनियां में खोई हुई युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब अजहर ने अपना असली रंग दिखाया।
सामने आये मामले के अनुसार लव मैरिज, निकाह, 3 तलाक और फिर हलाला का सनसनीखेज मामला उ.प्र. के अमरोहा से सामने आया है। यहां 10 साल पहले यानी साल 2015 में मिस्ड कॉल से लव स्टोरी शुरू हुई थी, फिर बात निकाह तक जा पहुंची। निकाह के बाद बच्चे भी हुए। मगर फिर इस रिश्ते में 2 बार 3 तलाक हुआ और हर बार कभी मौलाना ने आकर हलाला किया, तो कभी देवर ने ही हलाला कर दिया। इस घटना में महिला के आरोप बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाले हैं।
लव मैरिज के बाद बेगम के साथ ये क्या-क्या किया?
अमरोहा के सैद नगली के ढक्का गांव में अजहर नाम का युवक रहता है। वह दिल्ली में ए.सी मेकैनिक का काम करता है। साल 2015 में एक मिस्ड कॉल से उसकी जान पहचान अलीगढ़ की युवती से हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और बात निकाह तक आ गई। वहीँ परिजनों ने खुशी-खुशी दोनों का निकाह तक करवा दिया था। जिसके कई साल बाद मनमुटाव होने पर अजहर ने अपनी पत्नी को 3 तलाक दे दिया। मगर फिर दोनों के बीच परिजनों ने समझौता करवा दिया। इसके बाद बुलंदशहर के मौलाना को हलाला के लिए बुलाया गया और उसने महिला का हलाला किया। इसके बाद अजहर ने उसके साथ फिर से निकाह कर लिया, इस दौरान एक लड़की का भी जन्म हुआ।
अजहर ने फिर दिया 3 तलाक :
इस मामले में आरोप है कि इसके कुछ समय बाद अजहर ने फिर किसी विवाद के बाद पत्नी को 3 तलाक दे दिया। इस दौरान उसने दूसरी युवती से भी निकाह कर लिया। फिर अजहर ने अपनी पत्नी को मनाया और फिर उससे निकाह करना चाहा।आरोप है कि इस दौरान महिला का निकाह उसके देवर से ही करवाया गया। इसके बाद अजहर ने उससे फिर निकाह किया। फिर वो दोनों पत्नियों को अपने साथ रखने लगा। इस तरह उसने महिला को काफी प्रताड़ित किया।
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बलात्कार भी किया गया। अपने साथ हुए इस कांड से महिला परेशान रहने लगी और अब उसने हिम्मत करके अपने पति अजहर की शिकायत पुलिस से की है। वहीँ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसके बाद अब अजहर गिरफ्त में हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि अमरोहा पुलिस को इस मामले में 3 से 4 अन्य लोगों की भी तलाश है, जो इस मामले में शामिल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है। शिकायत के बाद अब अजहर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। वहीँ इस मामले को लेकर (सैद नंगली थाना प्रभारी) विकास सहरावत ने बताया, आरोपी अजहर नवाज गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले की जांच की जा रही है, जिसमें अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनके उपर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस घिनौने काण्ड में महिला का जीवन बर्बाद हो गया। हलाला और तलाक के नाम पर महिला को घृणित जिन्दगी जीनी पड़ी है।



