नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर भड़की इकरा ने किया ये काम….।

पटना (बिहार) : नितीश कुमार कई बार कुछ ऐसी हरकतें कर देती है, जिनसे राजनैतिक बवाल मच जाता है। ऐसे ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार हंगामा एक लड़की का हिजाब हटाने की वजह से हुआ है विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है और मुस्लिम महिलाओं का अपमान बता रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया है। इस दौरान नीतीश कुमार एक मुस्लिम महिला डॉक्टर की हिजाब हटाने की कोशिश करते दिखे है। उनका हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा हैं। सीएम नीतीश के इस व्यवहार से राज्य में महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। सपा सांसद इकरा हसन ने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताया और कहा कि इस तरह महिला का हिजाब खींचना उसकी गरिमा पर हमला है।

सपा सांसद ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर इकरा हसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है – ”शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, सोमवार को पटना में नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। वहीँ वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर नुसरत को मुख्यमंत्री नीतीश ने पहले नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद पूछा कि ये क्या है? फिर उन्होंने हिजाब को नीचे किया। पीछे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐसा करने से रोक भी रहे थे। वहीँ घटना के समय बगल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य अधिकारी हंसते दिखाई पड़े। नीतीश कुमार के इसी वीडियो पर सियासी बवाल मच गया है। आरजेडी और तमाम विपक्षी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। 

नीतीश की मानसिक स्थिति दयनीय – RJD

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्यमंत्री नीतीश पर तीखा हमला बोला है। RJD ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति और राजनीतिक निष्ठा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरजेडी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?” वहीँ ऐसे विवाद पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम रहे है।