महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, समर्थकों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

मुंबई (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के बारामती में भयानक प्लेन हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। यह एक चार्टर्ड प्लेन था। इस प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है, जिससे राजनीतिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। वहीँ उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हवाई दुर्घटना में निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में नागपुर के कार्यकर्ता पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर पर पहुंछे। अजित पवार के समर्थक सीधे बारामती के लिए भी निकल गये। वहीँ कुछ फ्लाइट्स से पुणे होते हुए बारामती की तरफ निकले, तो कुछ मुंबई से बारामती की तरफ निकल गये है। जिन समर्थकों को फ्लाईट में जगह नहीं मिली वह सड़क के रास्ते से ही बारामती के लिए निकल गए।

समर्थकों ने बताई अजित पवार की विशेषता :

अजित पवार के निधन की खबर सुनकर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं का रो-रोकर बुरा हाल है। नागपुर के इन कार्यकर्ताओं ने बताया है कि अजित पवार की सबसे बड़ी विशेषता थी की कि वह युवा कार्यकर्ताओं को काफी प्रोत्साहित करते थे। सभी का नाम याद रखते थे और हर किसी को उसके नाम से पुकारते थे। अच्छा काम करने के बाद उन्हें प्रोत्साहित भी करते थे। शाबाशी देते थे। इस विमान क्रैश का भयानक मंजर पहले चश्मदीद ने बयां किया है।

बारामती में क्रैश हुआ अजित पवार का प्लेन

अजित पवार का निधन बुधवार की सुबह बारामती में हुए प्लेन क्रैश में हो गया। वह आज सुबह ही मुंबई से बारामती आने के लिए अपने प्राईवेट प्लेन में बैठकर उड़े थे, लेकिन उनका विमान बारामती में एयर स्ट्रिप लैंड नहीं हो पाया। प्लेन जैसे ही बारामती में पहुंचा, तो वह एयर स्ट्रिप पर लैंड होने के बजाय पास के खेत की तरफ बढ़ गया और वहां चट्टान से टकराने के बाद क्रैश हो गया।

क्रैश में उड़ गए प्लेन के परखच्चे :

बारामती में अजित पवार का प्लेन इतनी जोर से चट्टान से टकराया कि उसके परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल का जो वीडियो सामने आया है, उसमें सिर्फ प्लेन की टेल और उसका एक पंख नजर आ रहा है। प्लेन का बाकी हिस्सा बुरी तरह जल गया। उसमें बैठे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। प्लेन में बैठे किसी भी शख्स की जान नहीं बच पाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे वो एक Learjet 45 मॉडल का बिजनेस जेट था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK है। विमान का संचालन VSR Ventures Pvt Ltd द्वारा किया जा रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से उतर गया और चट्टान से टकराने के बाद क्रैश हो गया था। इस दौरान प्लेन में आग लग गई थी।

अजित पवार का सियासी सफर

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा गांव में हुआ था। उनके पिता अनंतराव पवार मुंबई के प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। पिता की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारियां अजित पर आ गईं, जिसके कारण उन्हें अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इस मुश्किल दौर में उन्होंने परिवार का सहारा बनकर कई चुनौतियों का सामना किया। 1982 में मात्र 23 वर्ष की उम्र में अजित पवार ने राजनीति में प्रवेश किया था। राजनीति में लम्बा सफ़र उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के साथ बिताया वर्तमान में वे भाजपा के साथ गठबन्धन में सरकार चला रहे थे।