नाबालिग से 8 साल तक सामूहिक दुष्कर्म, 6 लोगों ने घटना को दिया अंजाम दो लोग गिरफ्त में।

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, मामले के अनुसार नाबालिग से पिछले 8 सालों से 6 लोग सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। नाबालिग जब 14 वर्ष की थी तब से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, तब से वह प्रताड़ना झेल रही थी। इस मामले में बताया जा रहा है कि रसूखदारों ने नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। इस मामले में एक दिन पहले महिला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया है कि 30 जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और इस मामले की शिकायत की थी। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वहीँ पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। पीडिता से कई बार गैंगरेप भी किया गया। किसी तरह पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, तब पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले में पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि, अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच नाबालिग के साथ आरोपियों ने अलग-अलग समय पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित :

लंबे समय तक चले इस अपराध से पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित रही। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जांच संवेदनशीलता के साथ विधि अनुसार की जा रही है। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। वहीँ शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपी विजय स्वाइन (37) निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60) निवासी ज़ोन वन खुर्शीपार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।