देवा शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने गए हिंदू युवक के साथ बदसलूकी, तिलक धुलवाया और जमकर की गई मारपीट, सामने आया ये मामला….।

बाराबंकी (उ.प्र.) : बीते दिनों स्वर्ण मंदिर में मुस्लिम युवक के अपमान जनक व्यवहार को लेकर देशभर में बड़ा बवाल मचा था, लेकिन अब यहाँ मामला बिल्कुल उल्टा है, जहाँ हिन्दू युवक के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। मामला है बाराबंकी जिले में विश्व विख्यात देवा शरीफ दरगाह के बाहर एक हिंदू युवक के साथ मारपीट की गई है। फिर जबरन उसका तिलक धुलवा दिया गया, इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ। वहीँ इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने पड़ोस की मुस्लिम महिला के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने आया हुआ था। मारपीट की घटना में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है। इस मामले का एक वीडियो गुरुवार को सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक की गर्दन टोपी लगाये व्यक्ति ने दबोच रखी है। उसे एक दुकान पर ले जाता है, वहां पानी की बोतल उठाता है और उसके सिर पर डाल देता है और उसके साथ अपमानजनक व्यवहार करता है।

‘ओए पंडित’ कहकर रोक लिया :

इस मामले में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बाराबंकी के दशहराबाग निवासी हरीश शर्मा अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने आया हुआ था। हरीश शर्मा के अनुसार, जब महिला चादर चढ़ाने के लिए अंदर गई, तब वह बाहर चने खाकर दरगाह की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दुकानदारों में से एक व्यक्ति ने उन्हें ‘ओए पंडित’ कहकर रोक लिया और फिर उसे जबरन अचानक थप्पड़ मारने लगा। घटना को लेकर आरोप है कि इसके बाद युवक को जबरन पकड़ लिया गया था और उसके माथे पर लगा तिलक धुलवाया गया।

वहीँ घटना से आहत पीड़ित का कहना है कि विवाद के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और हाथापाई भी की गई। घटना के बाद उसने पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित हरीश शर्मा ने देवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

मुस्लिम महिला ने मारपीट की बात कही :

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले से जुड़े हुये सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही स्थिति स्पष्ट हो सके। मजार पर आई मुस्लिम महिला आयशा बानो ने बताया है कि उनके पड़ोस का लड़का हरीश शर्मा जो उन्हें लेकर मजार लेकर आया था। उसके साथ दुकानदार ने मारपीट की और उसके माथे पर लगा तिलक धोया गया और युवक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है :

वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा और कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह मामला संवेदनशील है, कानूनन ऐसा कृत्य स्वीकार योग्य नहीं है।