मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालात में मिले कई जोड़े, यूनिफॉर्म में मिली स्कूली छात्रा।

कवर्धा : कवर्धा जिले में देह व्यापार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जो चौंकाने वाला है। यहाँ पुलिस ने शहर से सटे हुये मझगांव रोड पर एक घर में छापा मारा और गलत कामों का पता लगाया। मझगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की कार्यवाही के दौरान मकान के अलग–अलग कमरों में लड़के–लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाये गये। पुलिस ने मामले में मकान मालिक सहित सभी जोड़ों को हिरासत में ले लिया है।

मामले में बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से इस मकान में अनैतिक कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि यहां आये दिन अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो हालात चौंकाने वाले निकले।

स्कूली छात्रा यूनिफॉर्म में मिली, मकान मालिक भी गिरफ्तार :

वहीँ पुलिस की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम एवं उत्तेजक दवाईयां भी बरामद की गईं। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी पाई गई, जो स्कूल की यूनिफॉर्म में थी। इस खुलासे के बाद मामला और संवेदनशील हो गया। वहीँ इस घटना के बाद पुलिस ने मौके से संदिग्ध स्थिति में मिले सभी जोड़ों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया, सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। मौके पर स्कूली छात्रा के मिलने से स्थानीय लोगों ने काफी नाराजगी दिखाई और मामला काफी बिगड़ गया।