रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साईबर यूनिट ने 24 घंटे के भीतर सूखे नशे के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में दोनों टीमों द्वारा द्वारा 24 घंटे के भीतर कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 60 किलोग्राम गांजा किया गया बरामद किया गया है।
प्रकरण 1 :
कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपियों में थाना कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया के 2 सदस्य भी है शामिल जिनसे 04 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। अन्य प्रकरणों में पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है
प्रकरण 2 : सिविल लाइन थाना
दिनांक 08.02.2026 की रात, एंटी क्राइम और साईबर यूनिट की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र, खजाना चौक के पास निर्माणाधीन भवन के पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते करते हुये आरोपी शाहरूख खान और राहुल कुशवाह (आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी) को गिरफ्तार किया।
अभियोक्ता टीम ने आरोपियों के कब्जे से बैग में 5.699 किलो गांजा और दो मोबाईल फोन भी बरामद किये गये है। जजब्त गांजे की कीमत लगभग 3,04,950 रुपये है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 77/26, धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
प्रकरण 3 : कोतवाली थाना
दिनांक 09.02.2026 को एंटी क्राइम और साईबर यूनिट की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने ओसीएम चौक, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी और सौरभ ताण्डी को गिरफ्तार किया गया है। अभियोक्ता टीम ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रकरण 4 :
तीन अन्य आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में उनके खिलाफ स्पष्ट कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : उरला थाना प्रकरण
संदीप केसरवानी, पिता: सुरेश प्रसाद केसरवानी, उम्र 26 साल, निवासी ग्राम पहाड़ी, थाना पहाड़ी, जिला चित्रकूट (उ.प्र.), वर्तमान पता: किराये का मकान, राजेन्द्र नगर, उरला, रायपुर। राजेश यादव, पिता: विजय यादव, उम्र 25 साल, निवासी पुरानी बाजार, चित्रकूट (उ.प्र.), वर्तमान पता: किराये का मकान, राजेन्द्र नगर, उरला। अमन कुमार ठाकुर, पिता: संजय ठाकुर, उम्र 19 साल, निवासी लक्ष्मणपुरी बस स्टैंड, चित्रकूट (उ.प्र.), वर्तमान पता: किराये का मकान, राजेन्द्र नगर, उरला। चन्द्रिका उरांव, पिता: लाभोराम उरांव, उम्र 24 साल, निवासी मिडमिडा, रायगढ़ (छ.ग.), वर्तमान पता: किराये का मकान, राजेन्द्र नगर, उरला।कोमल यादव, पति: राजेश यादव, उम्र 20 साल, निवासी छोटी बाजार, झंडा चौक, बांदा (उ.प्र.), वर्तमान पता: किराये का मकान, राजेन्द्र नगर, उरला। इसके साथ ही दो बालक।
गिरफ्तार आरोपी : सिविल लाइन थाना प्रकरण
शाहरूख खान, पिता: सुल्तान खान, उम्र 28 साल, निवासी खेलिया मोड़, जगनेर रोड, बरवाली गली, शाहगंज, आगरा (उ.प्र.)।राहुल कुशवाह, पिता: बिजेंद्र कुशवाह, उम्र 28 साल, निवासी खेलिया मोड़, जगनेर रोड, बरवाली गली, शाहगंज, आगरा (उ.प्र.)।
गिरफ्तार आरोपी : कोतवाली थाना प्रकरण
ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी, पिता: जय कुमार ताण्डी, उम्र 19 साल, निवासी जगत किराना भंडार के सामने, कालीबाड़ी, कोतवाली, रायपुर। सौरभ ताण्डी, पिता: स्व. रवि ताण्डी, उम्र 22 साल, निवासी नेहरू नगर, कोतवाली, रायपुर।
साईबर एवं एण्टी क्राइम यूनिट की कार्यवाही में थाना उरला, कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पुलिस ने फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी स्पष्ट तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। सभी गांजा तस्कर लगातार पुलिस के निशाने पर है।



