मेरठ (उ.प्र.) : रमजान के पाक महीने में जहाँ सादगी और रूहानियत में मुस्लिम लोग रोजा रखते है, वहीँ अब चौंकाने वाला मामला सामने आया है, मामले के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो गया है, वीडियो में दिख रहा है कि मस्जिद के अंदर मारपीट हो रही है। इस वायरल वीडियो में मस्जिद के अंदर काफी संख्या में लोग दिख रहे हैं और तभी अचानक वहां मारपीट हो जाती है।
यह पूरा मामला मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र हापुड़ रोड स्थित चमड़ा पैठ क्षेत्र की एक मस्जिद का बताया जा रहा है, जहाँ यह घटना हुई है, ये वीडियो सोमवार की रात का बताया जा रहा है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि मस्जिद के भीतर उस समय तनाव फैल गया था, जब तरावीह की नमाज के बाद मिठाई वितरण किया जा रहा था। मिठाई वितरण के दौरान वहां अचानक विवाद हो गया और जबरदस्त बहस शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे, इसी दौरान वितरण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसमें पहले मामूली विवाद शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते कुछ लोग आपस में उलझ पड़े और हाथापाई शुरू हो गई। इस मामले में आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना के दौरान मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। मगर अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, वहीँ मस्जिद जुड़े लोगों ने इस घटना को शर्मनाक बताया है।



