68 लाख का गांजा पकड़ाया, शिवा साहू, सुशील साहू और एक महिला सहित 8 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

महासमुंद : ओड़िशा से गांजा तस्करी मध्य भारत में लगातार हो रही है, गांजे का उत्पादन ओड़िशा में बड़ी मात्रा में होता है, वहीँ अब छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अतंर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है, यहाँ दो कारों में ओड़िशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र में सप्लाई करने जा रहे 8 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। वहीँ पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा मिला है, इसकी कीमत 68.50 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने यह कार्यवाही की है।

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि ईको (ओ डी 19 टी 6003) और टोयोटा कार (एम एच 01 बी के 4102) से आ रही कार को नेशनल हाइवे 53 पर रेहटीखोल पर नाकेबंदी कर रोका गया। दोनों कारों को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों कार गांजा लेकर जा रहे हैं। वहीँ पूछताछ में कुछ ने महाराष्ट्र तो कुछ ने ओड़िशा का निवासी होना बताया है, इसमें एक बिहार का रहने वाला है। तलाशी लेने पर टोयोटा कार की डिक्की से प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा रखा हुआ पाया गया, यह कुल 137 किलो गांजा था, जिसकी बाजार में कीमत 68.50 लाख रुपए है। इस मामले में आरोपियों ने बताया है कि वह ओड़िशा के अंगुल से गांजा को महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था। जहाँ इसकी खपत की जानी थी।

इस कार्यवाही में गांजा तस्करों के कब्जे से 7 मोबाईल, 11,400 नगद रुपयों को जब्त किया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियो का नाम :

01- शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओड़िशा।
02 बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओड़िशा।
03- महिला निलोफर शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र।
04- सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र।
05-नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओड़िशा।
06- सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओड़िशा।
07- दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार।
08-शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र।