अनिल अंबानी पर ईडी ने की कार्यवाही, 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त।

मुंबई (महाराष्ट्र) : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वे पहले भी जेल जाते – जाते बचे है। वहीँ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली कार्यवाही करते हुये अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर ‘अबोड’ को कुर्क कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ चल रही इस बड़ी जांच के तहत अब अंबानी का यह सपनों का महल कानूनी शिकंजे में आ गया है। अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश मोहल्ले पाली हिल में स्थित है और इसकी गिनती भारत के सबसे महंगे घरों में होती है। यह इमारत अलग्भ्ग 66 मीटर ऊंची है और इसमें कुल 17 मंजिलें हैं। वहीँ सरकारी सूत्रों के अनुसार, कुर्क की गई इस संपत्ति की कुल लागत 3716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह बंगला मुंबई के हाई-प्रोफाइल पाली हिल क्षेत्र में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी कार्यवाही रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी हुई है। ऐसे में अब ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी कर इस मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग को अटैच किया है। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के जरिये बैंकों के साथ धोखाधड़ी की गई थी और उस पैसे का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हुआ था। इस ताजा आदेश के बाद, इस मामले में अब तक कुर्क की गई कुल संपत्तियों की कीमत लगभग ₹15,700 करोड़ तक पहुंच गई है। जो काफी बड़ी रकम है, अनिल अम्बानी भारत में ही है, जबकि बैंकों का पैसा खाने वाले नीरव मोदी और विजय माल्या भगौड़े घोषित हो चुके है।

दूसरे दौर की पूछताछ का सामना करेंगे अनिल अंबानी :

अनिल अंबानी (66 वर्ष) को जल्द ही संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश होना पड़ सकता है। इससे पहले अगस्त 2025 में भी अनिल अंबानी ईडी के सामने पेश हुए थे। उस समय PMLA के तहत उनका विस्तृत बयान दर्ज किया गया था। अब जांच के दूसरे दौर में उनसे इस बैंक धोखाधड़ी और संपत्ति से जुड़े कड़े सवाल पूछे जाने की उम्मीद है, जिसको लेकर कुछ खुलासे होने की सम्भावना है। वहीँ आपको बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लंबे समय से कर्ज के संकट और अदालती कार्यवाहियों का सामना कर रही है। एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल रहे अनिल अंबानी के लिये अपने घर की कुर्की एक बड़ा व्यक्तिगत और व्यावसायिक झटका माना जा रहा है।