रायपुर : नशे के कारोबार में युवतियां भी जुटी हुई है, हालाँकि 18 साल के बाद क़ानूनी रूप से बालिग माना जाता है, लेकिन फिर भी उम्र के आधार पर अनुभव की काफी कमी होती है, अब नशे के कारोबार में कम उम्र की युवतियां भी सक्रिय है, जो नशे की तस्करी में फंसकर अपना जीवन दांव पर लगा रही है, वहीँ मामले के अनुसार शुक्रवार की रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर वंदे भारत एक्सप्रेस से दो युवतियों को पकड़ा है। आरोपी युवतियों से 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसे वे सूटकेस में छिपाकर ले जा रही थीं। इस मामले में एनसीबी को पहले ही सूचना मिली थी कि विशाखापट्टनम की ओर से दो युवतियां मादक पदार्थ लेकर लौट रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रायपुर स्टेशन पर जाल बिछाया था, जिसमें दोनों युवतियां पकड़ाई।
बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली हैं :
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही संदिग्ध युवतियां वीआइपी गेट से बाहर निकल रही थीं, तभी टीम ने दबोच लिया गया। तलाशी में सूटकेस से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार की गई आरोपी युवतियां बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली हैं। इनमें नीलम राठौर (23) और रीना वर्मा (21) शामिल हैं। मामले की जांच में यह बात सामने आई कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए तस्करों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच का सहारा लिया था। सामान्यतः प्रीमियम ट्रेनों में कड़ी जांच की संभावना कम मानकर तस्कर इस तरह के लग्जरी कोच का उपयोग कर रहे हैं।



