कलयुगी चाची ने 2 साल की मासूम बच्ची से की घिनौनी हरकत, पुलिस में मामला दर्ज।

मुंगेली : अभी दो दिन पूर्व ही कवर्धा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहाँ 16 साल के नाबालिग के साथ महिला ने घिनौनी हरकत की है, वहीँ अब फिर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सामने आया मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का है है, जहाँ रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी चाची के खिलाफ 2 साल की मासूम से दरिंदगी करने का आरोप है। यह शर्मसार कृत्य करते बच्ची के माता-पिता ने कई बार पकड़ा, लेकिन जब महिला नहीं मानी तो थाने में शिकायत की गई। इस पूरे मामले की कार्यवाही लालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला अपनी 2 साल की भतीजी के प्राइवेट पार्ट को गलत नियत के साथ छेड़छाड़ करती थी। उसके साथ गन्दी हरकतें करती थी, फिर बच्ची के माता-पिता ने उसे शर्मनाक कृत्य करते कई बार रंगे हाथों पकड़ा और समझाने का प्रयास किया, फिर भी इसके बावजूद वह महिला नहीं मानी, तब उसके खिलाफ थाना पहुंचकर शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों ने काफी आक्रोश जताया है।