नकली सोने को असली सोना बताकर ठगी करते हुये गिरफ्तार हुई पूनम वर्मा।

बिलासपुर : ठगी करने वाले अलग -अलग तरीके से ठगी करते है, आये दिन कोई ना कोई ठगी के मामले में अपराधी लगातार गिरफ्त में आ रहे है, ऐसे ही अनजान महिला नकली सोना लेकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और उसके बदले असली सोना की मांग कर रही थी। मैनेजर ने सजगता से नकली सोना की पहचान कर ली और फिर इसके बाद मौका पाकर महिला वहां से फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जलेश कुमार अहिरे श्री लीला ज्वेलरी दुकान का मैनेजर है। 10 अप्रैल की शाम 6 बजे वे दुकान में थे, उसी समय एक महिला दुकान में आई, जो अपना नाम पूनम वर्मा बताया और अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोड़ी का टाप्स, एक नग अंगूठी को दिखाया। दोनों सामान 18 कैरेट सोने का है, जिसे बदलकर इसके बदले दूसरा सोने का समान लेने की बात कही। तब मैनेजर जलेश ने टाप्स व अंगूठी को अपने हाथों में लेकर देखा तो सामान बहुत हल्का व नकली लगा। फिर उन्होंने मशीन से चेक कराया तब दोनों वस्तु नकली सोना होने की पुष्टि हुई।

फिर उन्होंने दोनों समान को दुकान के काउंटर में रखकर इसकी सूचना तत्काल दुकान के मालिक को देकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बातों को सुनकर वह महिला टाप्स व अंगूठी को काउंटर से उठाकर वहां से भाग गई। जिसके बाद 11 अप्रैल को दुकान के मालिक द्वारा चर्चा कर मैनेजर जलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच में पता चला कि उक्त महिला का नाम पूनम वर्मा है, जो नकली सोना को असली सोना बताकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।