दुर्ग/भिलाई : फर्जी सिम बिकने पर लगाम लग गई है, ऐसे में अनुचित कार्यों को अंजाम देने के लिये दूसरे के नाम की सिम की जरूरत पड़ती है, ऐसे ही एक मामले में फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहाँ किसी दूसरे युवक के नाम पर सिम लेकर कमीशन पर बेचकर अवैध लेन-देन करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, ये चारों आरोपी दुर्ग जिले के निवासी बताये गये हैं।
दरअसल, इस मामले में प्रार्थी आयुष ताम्रकार ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम से टी भार्गव राव नामक व्यक्ति ने मोबाईल दुकान से सिम कार्ड जारी करवा करवाकर उस सिम को कमीशन के आधार पर अपने अन्य साथियों को दे दिया है, वहीँ इस तरह से आयुष ताम्रकार के नाम के सिम पर टी भार्गव राव अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से अवैध आर्थिक लेन-देन कर रहे है। युवक को विश्वास में लेकर सिम सक्रिय करवाया गया था, बाद में उसको अवैध लेनदेन की जानकारी मिली।
इस शिकायत की पड़ताल करते हुए नेवई थाना पुलिस ने टी भार्गव राय और अन्य तीन साथियों, जिनमे ज्ञानेश मण्डावी, हर्षित साहू और दीपक प्रजापति को धर दबोचा है तो, वहीं एक आरोपी फैजान कुरैशी भी फरार है। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाईल फोन भी बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खातों की जांच कर रही है। उनके द्वारा किस प्रकार का अवैध लेनदेन किया जा रहा था, उसकी जांच की जा रही है।



