रायपुर : राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों का अब इंतजार खत्म हो गया है, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। मैच की तैयारियां पूरी हो गई है।
रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है। रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे।
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किए कड़े इंतजाम :
राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किये गये हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे।
1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती :
डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे। स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जायेगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाये गये हैं।
स्टेडियम के अंदर न ले जाने वाले प्रतिबंधित सामान :
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ
बॉटल, डिब्बे, टिफिन
कुर्सी-स्टूल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्य यंत्र
अग्निय अस्त्र, फटाका, चाकू, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु
खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर
हैण्ड बैग, सुटकेस, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पिछे का बैग
भड़काउ/संकट पैदा करने वाले संकेत
लैपटॉप, हैण्डीकेम कैमरा, लेजर लाईट/सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट
परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज
पेन/पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेन्द
लकड़ी की लाठी, हॉकी, स्टीक, झण्डा
लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो
प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्का, जानवर



