बीजापुर : छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी सतीश मंडावी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने न सिर्फ वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने हवस का शिकार बनाया था बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ने युवती के साथ काफी जबरदस्ती की, जिससे वह काफी चोटिल भी हुई है और उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। इस पूरे मामले की कार्यवाही कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।
क्या है पूरा मामला?
घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने आवास पर बुलाया, वह गन्दी बातें करने लगा और छेड़खानी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद उसका विरोध करने पर उसने जाना से मारने धमकी दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
घटना के बाद सखी सेंटर पहुंची पीड़िता :
इस घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती बताई। इसके बाद उसने सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश मंडावी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली बीजापुर ने आरोपी सतीश मंडावी के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी सतीश मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट में पेश किया गया।



