दो दिन में 12 लाख के गहने किये पार, जांच में चोर निकली नौकरानी मालती ध्रुव, मामले में तीन लोग गिरफ्तार।

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले में सफलता हाथ लगी है। यहाँ घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि नौकरानी ही निकली, जिसने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिये थे। तीनों के कब्जे से 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पता चला है कि उक्त कामवाली बाई ने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। तीनों के कब्जे से अब पूरा सामान जब्त कर लिया गया है। यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है, जहाँ इस मामले की कार्यवाही की गई है। दरअसल, आशीष नगर रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घर में काम ज्यादा होने के कारण एक महिला मालती ध्रुव को दो दिनों के लिए काम पर रखा था, लेकिन काम खत्म होने के बाद जब अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने नहीं दिखे तब दुर्गा प्रसाद के होश उड़ गये, वे काफी परेशान रहने लगे।

जिसके बाद उन्होंने 27 मई को नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मई को सुबह अपने घर की आलमारी को खोलकर देखने पर पर्स से 14.5 ग्राम का सोने का हार, मांगटीका, नाक की नथिनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र, कान के 03 जोड़ी टॉप्स गायब हो गये है। दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और विवेचना के दौरान संदेही घर में काम करने वाली बाई मालती ध्रुव उसके पति देवीलाल ध्रुव और आरोपिया के जीजा हेमलाल मंडावी को थाना तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

वहीँ आरोपी महिला मालती ध्रुव ने पुलिस को बताया है कि 19 मई 2026 को दुर्गाप्रसाद नागपुरे के घर के आलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी करके अपने पति देवीलाल और जीजा हेमलाल मांडवी के सहयोग से कुछ गहनों को मुथूट फ़ाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया है, जिसका रसीद और मोबाईल फोन, एक लाख नगद, एक स्कूटी, तीन मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने इस तरह 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की और पीड़ित को न्याय दिलाया।