रायपुर : राजधानी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह 10 बजे से लगी आग पर रात तक काबू पा लिया गया। वहीँ आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी।जेसीबी से शॉप के सामने का हिस्सा तोड़कर फायर कर्मी अंदर घुसे और आग बुझाने का प्रयास किया। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। बताया जा रहा है एमसीबी का बटन उठाने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद आग लग गई।
दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) रखे हुए थे, जिससे आग फैली है। आग पर काबू पाने के लिए तकरीबन 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद ली गई थी।
वहीँ आग बुझाने के लिये 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी रही। जबकि शहर में फिल्टर प्लांट की वजह से पानी सप्लाई प्रभावित रही। ऐसे में चुनौती और ज्यादा रही, फिलहाल आग बुझाने तालाब का पानी भी इस्तेमाल किया गया। नया रायपुर से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में यह आग लगी। वहीँ स्थानीय लोगों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। इससे क्षेत्रवासी दहशत में रहे।



