रायगढ़ : छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक मकान में संचालित देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस और साईबर सेल की टीम ने गुरुवार रात में एक मकान में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं सहेत 6 लोगों को पकड़ा है। इस मामले की कार्यवाही चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है। इस मामले में सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह और साइबर टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए टीवी टावर क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश दी। बताया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने लंबे समय से क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस से की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पॉइंटर भेजकर 2500 रूपये में सौदा किया और छापामार कार्यवाही की।
शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद छापा मारा, जहां से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया है, लड़के और लड़कियों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालात में पकड़ा है। इस मामले की शुरुआती जांच में लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और दस्तावेजी जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीम यह भी जांच की जा रही है कि रैकेट नेटवर्क से और कौन-कौन लोगों की संलिप्तता है।



