सूरजपुर : कई बार कुछ ऐसे मामले भी सामने आते है, जो सिर्फ खौफनाक ही नहीं बल्कि शर्मनाक भी होते है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार दी। बीच सड़क पर पति ने पहले पत्नी का बाल काटकर मुंडन किया। फिर मारपीट कर बच्चे और खुद का पेशाब भी पिलाया और उनके उपर कालिख भी पोत डी, इस शर्मनाक घटना को वहां मौजूद लोग देखते रहे। यह पूरा मामला पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। बताया जा रहा कि दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद किसी ने बना लिया। इस वीडियो में उनके चारों बच्चे भी मौजूद दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महिला सूरजपुर जिले के करंजी की रहने वाली है। हाल ही में पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर पांडोपारा घूमने आई थी, जहां आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है और पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पटना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंत्रालय में गाड़ी चलाता है पति :
जानकारी के मुताबिक पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलता है। 2006 में दोनों का लव मैरिज हुई थी। उनके दो बेटे और दो बेटी है। उनकी पत्नी एक साल से अलग रह रही थी। पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पहले जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। वहीं महिला ने पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामूली धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



