अलीगढ़ (उ.प्र.) : जिले के इगलास थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक गांव में रिश्ते की चाची पर नाबालिग भतीजे से जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोर ने बताया है कि 40 साल की महिला उसे धमकाकर पिछले ढाई साल से यह कृत्य कर रही थी। महिला के शादी का दबाव बनाने के बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
वहीँ इस मामले में 17 साल के पीड़ित किशोर की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चाची को जेल भेज दिया है। इसको लेकर किशोर ने अपने बयान में बताया है कि रिश्ते की चाची उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। वह उसे बलात्कार के झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देती थी, जिससे वह भयभीत रहता था। इसी डर से वह ढाई साल तक चुप रहा। वहीँ महिला की उम्र लगभग चालीस वर्ष बताई जा रही है। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी है। वहीँ पुलिस ने किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
आरोप और धमकी का सिलसिला :
कम उम्र के पीड़ित किशोर ने पुलिस को दिए अपने बयान में गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने बताया कि रिश्ते की चाची ने उसे डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया है। महिला उसे लगातार यह धमकी देती थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देगी। इस धमकी के कारण किशोर भयभीत रहता था और वह ढाई साल तक चुपचाप सब सहता रहा। महिला ने उसे कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाया। वह किशोर की कम उम्र का फायदा उठा रही थी।
खेत में काम के बहाने शुरू हुई थी ‘गंदी बात’ :
मलखान सिंह जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग के लिए पहुंचे पीड़ित नाबालिग ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। युवक ने बताया, “ढाई साल पहले जब मैं खेत में काम करने जाता था, तो पड़ोस में रहने वाली चाची वहां आ जाती थी और मेरे साथ छेड़खानी करती थी। फिर उसने मुझे अपना नंबर दे दिया और जबरदस्ती दो-तीन बार मुझे एकांत में बुलाया। मैं यह सब नहीं चाहता था, लेकिन उसने धमकी दी कि अगर मैं उसके पास नहीं आया तो वह पुलिस चौकी में मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाकर मुझे जेल भिजवा देगी।”
हद तो तब हो गई जब महिला ने नाबालिग पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अस्पताल में मौजूद पीड़ित की मां ने रोते हुए बताया कि आरोपी महिला रिश्ते में उनकी देवरानी लगती है। मां के मुताबिक, “उस महिला के खुद तीन बड़े-बड़े बच्चे हैं, सास-ससुर और ननद हैं, लेकिन फिर भी वह मेरे 17 साल के बच्चे से शादी करने पर अड़ी हुई थी। वह कहती थी कि मैं तुम्हारे लड़के के साथ ही रहूंगी।” मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी महिला (जिसका नाम प्रीति बताया जा रहा है) को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों को बताई आपबीती :
हाल ही में आरोपी महिला ने किशोर पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। महिला की इस मांग से किशोर बहुत परेशान हो गया। उसने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने किशोर की बात सुनकर तत्काल पुलिस से संपर्क किया। परिवार के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
चाची को भेजा जेल :
मामले में परिजनों की शिकायत के बाद इगलास थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और रिश्ते की चाची को जेल भेज दिया गया है।



